वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इलाके के लगभग सैकड़ों घर जलमग्न हो गए है। हालात धीरे-धीरे बिगड़ते देख रविवार को एनडीआरएफ की टीम को बामनडांगा चाय बागान और आपदा प्रभावित इलाके में भेजा गया है।
जलपाईगुड़ी। रात भर हुई भारी बारिश से जिले का एक बड़ा इलाका तबाह हो गया है। इससे नागराकाटा में हालात गंभीर है। कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए है। इलाके के लगभग सैकड़ों घर जलमग्न हो गए है। हालात धीरे-धीरे बिगड़ते देख रविवार को एनडीआरएफ की टीम को बामनडांगा चाय बागान और आपदा प्रभावित इलाके में भेजा गया है।
इस बीच डुआर्स के साथ-साथ पड़ोसी देश भूटान में भी लगातार बारिश हो रही है। भूटान से बारिश का पानी हातिनाला के रास्ते आकर बानरहाट और बिन्नागुड़ी इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर रहा है। कई घर पानी में डूब गए है। हातिनाला के पानी में टिन के घर और टोटो बहते देखे गए है। सड़कों पर भी घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हुए है।